{"_id":"67be0e36661aec959a0705a0","slug":"standards-of-five-gram-panchayats-met-for-empowerment-award-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-143327-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए पांच ग्राम पंचायतों के मानक पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए पांच ग्राम पंचायतों के मानक पूरे
Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की 92 ग्राम पंचायतें पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गईं हैं। जिला स्तरीय सत्यापन में पांच ग्राम पंचायतें ही राज्य स्तरीय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार को निर्धारित मानकों पर खरी उतरीं। इनके नाम शासन के लिए भेजे गए हैं।
सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर दो चरणों में हुए सत्यापन के दौरान पहले चरण में 62 और दूसरे व अंतिम चरण के स्थलीय सत्यापन के दौरान 30 अन्य ग्राम पंचायतें भी पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गईं। अभिलेखीय व स्थलीय सत्यापन के बाद मानकों पर खरा उतरीं जिले की पांच ग्राम पंचायतों के नाम सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए शासन को अग्रसारित किए गए हैं।
-- --
इन पंचायतों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे-
जिला प्रशासन ने मानकों पर खरा उतरने वाली ग्राम पंचायत उलाऊ, धातरी, सोफीपुर, बबाईन और अरांव खुर्द के नाम शासन को भेजे गए हैं।
-- -- -- -
वर्जन-
नियमित आय बढ़ाने और पंचायत संबंधी कार्यों के बेहतर संपादन के अलावा स्वच्छता व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बेहतर काम करने वाली ग्राम पंचायतों का अनुमोदन शासन को किया किया गया है।