फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stand bike collided with the truck , three died

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन की मौत

Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Stand bike collided with the truck ,  three died
शिकोहाबाद में बुधवार को हाईवे पर सायं पांच बजे सड़क किनारे मंडी समिति के सामने खड़ा ट्रक धुंध में  तीन लोगों के काल बन गया। इनकी बाइक ट्रक से टकरा गई और इस हादसे में मैनपुरी निवासी बाइक सवार युवक, उसकी पत्नी और एक साथी की मौत हो गई।
विज्ञापन



 मरने वालों में चरन सिंह (25), उसकी पत्नी पप्पी मोहल्ला चौधरी भोगांव, विकास बरनाहल मैनपुरी के रहने वाले थें। बताते हैं कि चरन सिंह  के भाई हरी सिंह की 25 जनवरी को शादी है। बुधवार शाम को वह बाइक से पत्नी पप्पी व विकास के साथ शादी के कार्ड बांट कर फीरोजाबाद से लौट रहे थें।  हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों हाईवे पर खून से लथपथ तड़प रहे थे। आसपास के के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा, वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ हुई तीन मौतों से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन भी जिला अस्पताल आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इन दिनों  सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, न तो ट्रिपल राइडिंग रुक रही और न ही हाईवे किनारे वाहनों का खड़ा होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed