{"_id":"5e3869c78ebc3e7d586bbcf6","slug":"stamp-matter-firozabad-news-agr4277858196","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप बिक्री निजी हाथों में देने का विरोध, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप बिक्री निजी हाथों में देने का विरोध, कामकाज ठप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील सदर में धरना देते स्टांप वेंडर।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्टांप बिक्री का ठेका निजी हाथों में दिए जाने से नाराज स्टांप विक्रेताओं ने सोमवार को तहसील सदर में कामबंद हड़ताल की। इस दौरान हुए धरना प्रदर्शन के दौरान तहसील में निबंधन एवं बैनामा रजिस्ट्री आदि कार्य प्रभावित रहे। वहीं स्टांप विक्रेताओं ने कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी कामबंद हड़ताल जारी रहेगी। स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल का तहसील व रेवेन्यू बार ने भी समर्थन किया।
स्टांप विक्रेताओं ने पूर्व की भांति जिला कोषागार से स्टांप उपलब्ध कराने, ई-स्टांप प्रक्रिया में एक प्रतिशत कमीशन को बहाल रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्टांप बिक्री निजी हाथों में दिए जाने का कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी स्टांप विक्रेताओं को ई-स्टांप लाइसेंस जारी करने की मंाग भी की। इस दौरान राजकुमार शर्मा, कमलेश चंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चंदशेखर राधेश्याम यादव, सोनपाल बघेल, फेरी सिंह यादव, सुरेश चंद्र जैन व अवधेश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
तहसील बार ने किया तीन दिन की हड़ताल का ऐलान
स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल का तहसील बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया है। तहसील बार के अध्यक्ष योगेश चंद सागर ने स्टांप बिक्री निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए कहा कि तहसील बार से जुडे़ अधिवक्ता स्टांप विक्रेताओं की मांगों के समर्थन में तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
स्टांप वेंडरों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जसराना। बैनामा लिखने के साथ अन्य कार्यों में प्रयोग में आने वाले स्टांप को ई-स्टांप किए जाने एवं स्टांप वेंडरों का कमीशन कम करने पर स्टांप वेंडरों ने सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान करते हुए उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
जसराना के रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर कलमबंद हड़ताल कर धरने पर बैठे स्टांप वेंडरों ने कहा कि कागज. इंटरनेट, लैपटॉप, प्रिंटर, बिजली जैसे खर्चे बढ़ रहे हैं। ऐसे में कमीशन घटाना सही नहीं है। उन्होें कमीशन में वृद्धि करने की मांग करते हुए एसडीएम जसराना कुमार चंद्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने एवं धरना प्रदर्शन करने वालों में उपेंद्र कुमार, देशदीपक, थान सिंह यादव, कृष्ण कुमार कुलश्रेष्ठ, ब्रजेश कुमार यादव, भूपेंद्र कमार यादव, विकास कुमार यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रताप सिंह, रवींद्रनाथ कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद