{"_id":"64c5508e14fc1a9dcd08a46c","slug":"st-johns-the-way-is-still-open-for-admission-to-ba-firozabad-news-c-25-agr1013-231720-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोंस : बीए में प्रवेश के लिए रास्ता अभी भी खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोंस : बीए में प्रवेश के लिए रास्ता अभी भी खुला
Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज के बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रास्ता अभी भी खुला है। हालांकि बीकाॅम और बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन अब नहीं स्वीकार किए जा रहे हैं।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर की 600 सीटों के लिए करीब 1100 आवेदन अभी तक प्राप्त हो चुके हैं। अभी आवेदन स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया बंद नहीं की गई है। बीए में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 2-3 अगस्त तक जारी करने की योजना है। इसी समय बीकॉम व बीएससी में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषय में प्रवेश महंगा पड़ रहा
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी बायो ग्रुप में प्रवेश के लिए चार विषयों का विकल्प है। इसमें से जिन विद्यार्थियों के हिस्से इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विषय आ रहा है, उनकी पढ़ाई करीब 3 गुना महंगी हो जा रही है। बीएससी बायो की फीस 5000 रुपये है। इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री लेने पर फीस 15000 रुपये हो जा रही है। कुछ विषयों के मुताबिक विषय उन पर थोपा जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर चारों विषयों की सीटें विभाजित की गई हैं। सभी का समान आवंटन किया जा रहा है। सेल्फ फाइनेंस कोर्स होने की वजह से इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री की फीस अधिक है।
विज्ञापन