{"_id":"67c1c2e2b0a7d80a9e070bb4","slug":"ssp-saluted-the-parade-and-practiced-riot-control-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-143532-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसएसपी ने परेड की सलामी, उपद्रव पर नियंत्रण का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसएसपी ने परेड की सलामी, उपद्रव पर नियंत्रण का कराया अभ्यास
Fri, 28 Feb 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल के अभ्यास के दौरान फायर करते सभी सर्किल के सीओ। स्रोत पुलिस
पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड आयोजित हुई। जिसकी सलामी एसएसपी सौरभ दीक्षित ने ली। इसके बाद स्वस्थ रहने के लिए पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई। साथ दंगाइयों से निपटने के लिए सभी को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजने लगी थी। सभी को दंगा होने की स्थिति पर निपटने के उपाय बताए गए। साथ ही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में सुबह सात बजे साप्ताहिक परेड आयोजित हुई। इसके बाद मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी और सफाई रखने के निर्देंश दिए। इसके बाद बलवा ड्रिल और दंगा नियंत्रण उपकरण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस लाइन गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करीब एक घंटे चली बलवा ड्रिल सत्र में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा या दंगा होने के दौरान बलवाइयों पर की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया। जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी भी दी गई।