फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP firozabad,PAC soldier death,soldier death fariha,fariha news,thana fariha,thana fariha firozabad

महिला के दूसरे प्रेमी ने की थी पीएसी जवान की हत्या

Fri, 19 Mar 2021 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
SSP firozabad,PAC soldier death,soldier death fariha,fariha news,thana fariha,thana fariha firozabad
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी पीएसी जवान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जवान की हत्या महिला के दूसरे प्रेमी ने जिंदा जलाकर की थी।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नवलपुर निवासी कन्हैयालाल 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात था। वह फरवरी माह में अवकाश पर अपने गांव आया था। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गांव की एक महिला के प्रेम संबंध पीएसी के जवान कन्हैयालाल के साथ-साथ अरविंद से भी थे। महिला का दूसरा प्रेमी अरविंद भी नवलपुर का रहने वाला है और वह ट्रक चालक है। महिला दोनों से फोन पर बात करती थी। जबकि महिला का पति दिल्ली में हलवाई की दुकान पर काम करता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ फरिहा थाना क्षेत्र में रहती थी।
विज्ञापन

चार फरवरी की रात कन्हैयालाल महिला के यहां सो रहा था। उस वक्त महिला अपने रिश्तेदार के यहां हाथरस गई थी। रात करीब दस बजे अरविंद महिला के घर पहुंचा। यहां महिला तो नहीं मिली, लेकिन कन्हैयालाल को सोता देख अरविंद ने कन्हैयालाल के कपड़ों में आग लगा दी और मौके से भाग निकला। इस बीच गांव में जगार हो गई। आस-पास के लोग कन्हैयालाल को अस्पताल लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई योगेश कुमार की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने बबलू, विष्णु व रिंकू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, वे जांच में निर्दोष पाए गए। महिला के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो अरविंद और कन्हैयालाल दोनों से बात होना पाया गया। अरविंद हर रोज दो से तीन बार महिला से बात करता था। जबकि कन्हैयालाल से एक-दो दिन बाद महिला से फोन पर बात होना पाया गया। पुलिस ने अरविंद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed