फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP administers cleanliness oath to policemen

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
SSP administers cleanliness oath to policemen
थाना उत्तर में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को पुलिस आफिस से लेकर जिले के समस्त थानाें में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाही और होमगार्ड तक शामिल रहे।  
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के प्रत्येक थाने, चौकियाें, एसएसपी आफिस के साथ पुलिस लाइंस में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं शनिवार को थानों से लेकर पुलिस आफिस में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों का शपथ दिलाते हुए एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को करीब दो घंटे तक श्रमदान करना चाहिए। इससे हमारा भारत ही नहीं बल्कि हमारा आस पड़ोस भी स्वच्छ होगा। स्वच्छता के चलते बीमारियां भी कम होगी। इस दौरान एसपी देहात विकास वैद्य, सीओ सदर श्रीभगवान के साथ विभिन्न विभागों में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। उधर, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा, कोतवाल दक्षिण केपी सिंह, कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल और कोतवाल रामगढ़ अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed