{"_id":"65e2186711a4d7e66c0b0add","slug":"ssi-threatened-the-advocate-said-will-put-him-in-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-119165-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसएसआई ने अधिवक्ता को धमकाया, बोले, हवालात में कर दूंगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसएसआई ने अधिवक्ता को धमकाया, बोले, हवालात में कर दूंगा बंद
Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस कप्तान के आदेश भी जिले के थाने में तैनात पुलिसकर्मी मानने को तैयार नहीं है। उत्तर थाना क्षेत्र में आईजीआरएस पर पिता के फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की शिकायत करने के बाद अपने स्टेनो के साथ थाने गए अधिवक्ता के साथ एसएसआई ने अभद्रता की। आरोप है काले कोट के बारे में अपशब्द कहे, हवालात में बंद करने की धमकी तक दी। अधिवक्ता का कहना है कि एसएसआई ने खाली कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा था। मना करने पर ही एसएसआई आग बबूला हो गया था। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से रजिस्ट्री द्वारा पत्र भेजकर की है।जनपद न्यायालय के अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्म ने बताया कि उनके स्टेनो संजय सक्सेना के पिता का किसी ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करा लिया था। जिसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी। शिकायत के प्रमाणीकरण के लिए स्टेनो को उत्तर थाने से फोन कर बुलाया गया था। उसके साथ वह भी गए थे। जहां एसएसआई महावीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र की जांच नगर निगम द्वारा की जाती है। इसके बाद उक्त एसएसआई ने एक खाली कागज पर पीड़ित द्वारा हस्ताक्षर करने की बात कही, लेकिन अधिवक्ता ने खाली कागज पर हस्ताक्षर कराने का कारण पूछा तो एसएसआई बिना कुछ बोले गाली-गलौज करने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही अभद्रता का विरोध करने पर हवालात में बंद करने की धमकी तक दे डाली। दोनों लोग थाने से वापस आ गए। शुक्रवार को कई अधिवक्ता एसएसआई की शिकायत करने एसएसपी दफ्तर भी गए। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि एसएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं एसएसआई महावीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
-- -
रजिस्ट्री कर अधिकारियों को भेजी शिकायत
अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने पूरी बात अपने साथियों को बताई। इसके बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर शिकायती पत्र तैयार कराए और डीएम, एसएसपी को रजिस्ट्री द्वारा शिकायती पत्र भेजे गए हैं। इसमें अधिवक्ता संजय कुमार, कमल किशोर, राजकुमार, आकाश, मनीष, राजू ने एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-- -
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
-हिमांशु गौरव, सीओ सिटी
विज्ञापन
रजिस्ट्री कर अधिकारियों को भेजी शिकायत
अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने पूरी बात अपने साथियों को बताई। इसके बाद सभी अधिवक्ता एकत्रित होकर शिकायती पत्र तैयार कराए और डीएम, एसएसपी को रजिस्ट्री द्वारा शिकायती पत्र भेजे गए हैं। इसमें अधिवक्ता संजय कुमार, कमल किशोर, राजकुमार, आकाश, मनीष, राजू ने एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
-हिमांशु गौरव, सीओ सिटी