फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SRK making college arena again

एसआरके कॉलेज फिर बना अखाड़ा

Thu, 05 Nov 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
SRK making college arena again
एसआरके पीजी कॉलेज एक बार फिर अखाड़ा बन गया। शिष्टाचार का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजी और लिपिक में गुरुवार को होटटॉक हो गई। बात गाली-गलौज तक जा पहुंची। हंगामें को देख रहे छात्र-छात्राओं भीड़ भी एकत्रित हो गई। इस पर अन्य शिक्षकों ने फटकार कर छात्र-छात्राओं को कॉलेज से भगा दिया। प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रशांत अग्रवाल गुरुवार को लिपिक अखिलेश से फीस के संबंध में पूछने गए थ। यहां किसी बात पर लिपिक और प्रोफेसर में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बात इतनी बढ़ी कि दोनों आपस में गालीगलौज करने लगे। मामला अन्य प्रोफेसर्स के संज्ञान में आया तो वे एकत्रित होकर प्राचार्य के पास पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं हंगामा होता देखकर छात्र भी एकत्रित हो गए। इस पर प्रोफेसर ने फटकार के भगा दिया। बाद में, प्राचार्य कक्ष में काफी मंत्रणा होती रही। प्राचार्य विपिन अग्रवाल का कहना है कि लिपिक अखिलेश के व्यवहार से सभी लोग परेशान हैं। आए दिन इस तरह के मामले आते हैं। ऐसे में उन्हें ओएस पटल से हटा दिया है। जबकि बाबू अखिलेश ने आरोप लगाया कि मैं अनुसूचित जाति का हूं, इसलिए मेरा शोषण किया जाता है। पहले भी परेशान किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed