फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sports is the physical and mental development

खेलकूद से होता है शारीरिक और मानसिक विकास

Wed, 23 Dec 2015 05:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sports is the physical and mental development
खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। आज के समय में विद्यार्थी का प्रतिभावान होना उसके सफल जीवन का प्रथम सोपान है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात एनसीआर कालेज के 133 वे वार्षिक खेलकूद दिवस का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पीएस विष्ट ने कही।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे विद्यार्थियों के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर है। एनसीआर कालेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक्स रेस में भाग लिया। छात्रों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रथम स्थान पर अशोका हाउस, दूसरे स्थान पर टैगोर हाउस, तीसरा स्थान पटेल हाउस ने प्राप्त किया। प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए कई रेस की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रिंसिपल संगीता यादव ने बच्चों के सामूहिक प्रयास, शिक्षक द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद  दिया। एएस संत, मंडल चिकित्साधिकारी रेलवे जैनेंद्र चौहान, एनके शर्मा, टीसी झा, राकेश सिंह, रामअवतार, मनीषा खरे, रामनरेश आदि उपस्थित रहे। संचालन रोहित कश्यप और एनके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed