{"_id":"5e3d9ec18ebc3ee590709c57","slug":"sports-firozabad-news-agr4283230138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में नगर क्षेत्र का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में नगर क्षेत्र का रहा दबदबा
विज्ञापन
जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विजेता टीम को पुरस्कृत करते अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ब्लाक संसाधन केंद्र सिविल लाइन पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही बालिकाओं को शील्ड, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अरविंद पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। ओवरऑल खेलों में कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय नगर क्षेत्र की टीम विजेता बनी। वहीं, कस्तूरबा गांधी विद्यालय एका की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। 400 मीटर दौड़ में नगर की रवीना प्रथम, एका की छाया द्वितीय रहीं।
साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में एका की स्वाती प्रथम, नगर की प्राची द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में एका की काजल प्रथम, छाया द्वितीय और नगर क्षेत्र के नेहा कुशवाह तृतीय रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में कल्पना एका प्रथम, मोहिनी एका द्वितीय और निर्मला नगर क्षेत्र तृतीय स्थान पर चुनी गईं। ऊंची कूद में रवीना ने बाजी मारी। संचालन शिवकांत पलिया ने किया। समारोह में विदित गुप्ता, व्यायाम शिक्षक सीपी सिंह, लक्ष्मी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, यतेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।