फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sport

उपेक्षित खिलाड़ी दूसरे राज्यों में नाम कर रहे रोशन

Tue, 28 Jan 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
sport
रवि यादव, क्रिकेटर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। क्रिकेट के क्षेत्र में टापा कलां निवासी रवि यादव ने सुहागनगरी का नाम रोशन किया है। उन्होंने ए श्रेणी के मैचों में साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर राइट फ्लिप्स को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने रणजी में मध्य प्रदेश की ओर से अपने पहले मैच के पहले ओवर में ही हैट्रिक बनाकर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। गौर करने वाली बात यह है कि यूपी से उपेक्षित खिलाड़ी दूसरे राज्यों में खेल के मैदान पर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

ए श्रेणी के मैचों में विश्व रिकार्ड बना चुके रवि यादव ने उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए कई प्रयास किए। किंतु चयनकर्ताओं ने रवि को कोई तवज्जो नहीं दी। ऐसे में रवि ने मध्य प्रदेश की टीम में जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अमित गौतम ने राजस्थान चुना
महावीर नगर निवासी अमित गौतम वर्तमान में राजस्थान की रणजी टीम के खिलाड़ी है। वह यूपी के होते हुए भी राजस्थान अंडर-23 के कप्तान हैं।
यादुवेंद्र व इस्तेयार ने भी छोड़ा प्रदेश
महावीर नगर निवासी यादुवेंद्र ने अंडर-16 यूपी से खेला। लेकिन चयनकर्ताओं की बेरुखी से वह राजस्थान से खेलने लगे। उन्हें राजस्थान में अंडर-19, अंडर-23 आदि में कैंप करने का मौका मिला। वहीं सुहागनगरी के इस्तेयार खां भी राजस्थान की अंडर-23 टीम शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट का जुनून काफी बढ़ गया है। जब कैंप होते हैं तब खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। चयनित खिलाड़ियों के अतिरिक्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी दूसरे राज्यों में चले जाते हैं। - प्रदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष यूपीसीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed