फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP paid tribute by taking out candle march

सपा ने कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
SP paid tribute by taking out candle march
लखीमपुरखीरी में हुई किसानों की मौत के बाद गांधी पार्क मैदान में श्रद्धांजलि देते सपा जिलाध्यक्? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे द्वारा कार से कुचलकर हत्या के बाद हुए संघर्ष में मृत हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को मंगलवार की शाम को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान काफी संख्या में सपाई शामिल थे।
विज्ञापन

कैंडल मार्च मंगलवार शाम सात बजे गांधीपार्क चौराहे से सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। सपाई हाथों में कैंडल लेकर चल रहे थे। कैंडल मार्च के दौरान सपाई किसानों के हत्यारों को जेल भेजो, किसानों को न्याय दिलाओ सहित अनेक नारे लगा रहे थे। सपा की कैंडल मार्च निकाले जाने की जानकारी होते ही सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार पुलिस फोर्स के साथ सुभाष तिराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालते हुए सुभाष तिराहे पर एकत्रित होकर सभी किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग,आदर्श यादव धन्नू,सोनू बघेल, संजय गोरख, नीरज यादव,दीपू यादव,महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई, मोहम्मद आरिफ खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed