{"_id":"6573634bcf04ba7c0706ee64","slug":"sp-national-president-akhilesh-yadav-will-come-to-the-mahapanchayat-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-12000-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महापंचायत में आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महापंचायत में आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
Sat, 09 Dec 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। धनगर समाज के एससी प्रमाणपत्र बनाए जाने को लेकर पाल, बघेल, धनगर महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य वरिष्ठ नेता प्रतिभाग करेंगे तथा भाजपा सरकार पर जाति प्रमाणपत्र जारी कराए जाने का दबाव बनाएंगे। यह बात सपा नेता महाराज सिंह धनगर ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्हाेंने कहा कि सपा सरकार ने शासनादेश विगत 24 अक्तूबर 2013 को जारी किया था। सपा सरकार में प्रमाणपत्र सारे प्रदेश में बने थे, लेकिन भाजपा सरकार के आते ही प्रमाणपत्र बंद कर दिए। जाति प्रमाण पत्र के लिए धनगर समाज द्वारा सारे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। धनगर समाज के एससी प्रमाणपत्र बने इसके लिए उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एनएच-2 फिरोजाबाद रोड पर एक महापंचायत का कार्यक्रम का आयोजन किया है।
इस महापंचायत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सपा नेताओं को पांच सूत्री ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने धनगर समाज के लोगों से महापंचायत में भाग लेने की अपील की है। वार्ता के समय अवनींद्र यादव, मुन्नेश धनगर, सियाराम धनगर, दिगंबर सिंह धनगर, भंवर सिंह धनगर, सतेंद्र धनगर, सत्यवीर यादव, प्रमोद धनगर, रामसनेही धनगर, इंद्रजीत सिंह टैंटी, डाॅ. राजू यादव, संदीप यादव, भोले शंकर, रामवीर सिंह धनगर आदि उपस्थित रहे।