फिरोजाबाद। सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इस दौरान विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। युवा सपाइयों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे।
सपा के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के तैलचित्र पर पार्टी नेताओं ने पुष्प अर्पित किए। पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाना, नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर लगे रक्तदान कैंप में रक्तदान किया। कार्यालय पर गरीब एवं असहायों को कंबलों का वितरण किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने और संचालन अवनींद्र यादव ने किया।
इस दौरान सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर यादव, सुमन देवी सविता, रामसेवक यादव, पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, डॉ. विजय आर्या, वीरी सिंह प्रधान, छुट्टन भाई, अब्दुल बाहिद, अब्दुल हई, राजकुमार राठौर, केवी यादव, कमलेश यादव, गुलाब सिंह, इंद्रवती यादव, ऊषा कुशवाह, रोमा यादव, सरला देवी, डॉ. विनोज यादव, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, महाराज सिंह धनगर, प्रोफेसर रामवीर यादव, प्रोफेसर अजब सिंह यादव मौजूद रहे।