फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP, BJP is misleading

सपा, भाजपा कर रहीं गुमराह

Sat, 13 Feb 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
SP, BJP is misleading
सिक्स लेन बाईपास के निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में पाले खिंच गए हैं। भाजपा विधायक इसे अपना प्रयास बता रहे हैं तो कांग्रेसी इसे सांसद राजबब्बर की कवायद कह रहे हैं। इसी मुद्दे पर अब दोनों आमने सामने हैं और श्रेय लेने की होड़ मच गई है।
विज्ञापन

  बताते चलें कि आगरा से इटावा सिक्स लेन हाईवे में फीरोजाबाद के लिए बीस किमी का बाईपास भी बनेगा। इसके निर्माण में देरी पर भाजपा विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और पक्ष को रखा। विधायक ने उनसे अप्रैल में निर्माण शुरू कराने का आश्वासन लिया। इससे कांग्रेसी खफा हैं। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव सतीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर मामले पर रोष जताया। उनका कहना है कि भाजपा विधायक का इसमें कोई योगदान नहीं है। यह तत्कालीन फीरोजाबाद सांसद राजबब्बर की देन है। सांसद राजबब्बर की योजनाओं को भाजपाई और सपाई अपना बता रहे हैं। उनके करोड़ों रुपये के योगदान का श्रेय लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह ने कहा कि सांसद राजबब्बर ने कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन सड़क एवं परिवहन मंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर सिक्स लेन और बाईपास की बात कही थी। उसी प्रयास को आज क्रियान्वित किया जा रहा है। यह महज कांग्रेस की योजना है। पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत पचौरी, प्रदेेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, जहीर खाकसार, राजेश शर्मा, लाला राईन गांधी, कल्पना सिंह ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed