फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sonia Gandhi reaches the problem

सोनिया गांधी तक पहुंचाऊंगा कार्यकर्ताओं का दर्द

Wed, 04 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi reaches the problem
 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन के समक्ष पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आपबीती सुनाई। यही नहीं हाईकमान के रवैये पर सवाल उठाए। कइयों ने तो चुनाव के दौरान दूसरे दलों में भागने वालों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के बीच राष्ट्रीय सचिव ने कहा पार्टी हाईकमान (सोनिया गांधी) तक उनकी बात पहुंचेगी लेकिन जब लिखित में देंगे।
विज्ञापन



संगठन मजबूती को कांग्रेस हाईकमान ने कार्यकर्ताओं का दर्द सुनने को वरिष्ठ नेताओं को दो-दो जिलों का प्रभारी बनाया है। जिले में समीक्षा करने के बाद उसकी रिपोर्ट मंगाई है। बुधवार को राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन एवं उनके पुत्र एवं प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राज जीवन समीक्षा करने आए थे। पार्टी पहले ही दो फाड़ दिखाई दी। नगर व जिला कमेटी ने अलग-अलग मीटिंग की। दूरी भी चंद ही कदम की थी। शहर कार्यालय पर की मीटिंग में पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शहर अध्यक्ष (महिला) कुसुम सिंह ने कहा क्लब में महिलाओं को तवज्जो नहीं दी गई। चाहे हमें कोई गोली मार दे, लेकिन हमारी बात सोनिया गांधी तक पहुंचा दो। यूथ के शहर अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि हमें तो दुकान चलाने वाला कहा गया।
विज्ञापन


संदीप तिवारी ने कई सबूत पेश करते हुए कहा कि दूसरे दलों से संबंध बनाने वालों को आगे बढ़ा रहे हैं। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी, आजाद अकरम, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू व प्रकाश निधि गर्ग,महेश पिप्पल, यूथ के लोकसभा प्रभारी सौरभ पोरवाल, उजमादेवी गुप्ता ने संबोधित किया। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में श्योराज जीवन ने कहा कि कांग्रेस फूलों के गुलदस्ता के समान है। हर वर्ग के लोग समाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन की मजबूती को हम सभी को जुटना होगा। सोनिया गांधी तक वह उनकी बात पहुंचाएंगे। राजेश राय जीवन ने संगठन को बूथ तक मजबूती पर जोर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। प्रदेश सचिव आदित्य यादव ने कहा संगठन तभी मजबूत होगा तब जिला एवं नगर कमेटी मिलकर ही करेंगी। धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा नगला गुलाल के किसानों की भूमि जबरन नहीं लेने दी जाएगी। राजवीर यादव, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, थान सिंह यादव, कल्पना सिंह चौहान, महेंद्र तैलंग आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ता से अभद्रता, मीटिंग से लौटाया
मीटिंग में शामिल होने गए कार्यकर्ता संजय के साथ अभद्रता की गई। मीटिंग कक्ष में जाने से रोक दिया। जिद की तो खींचकर नीचे ले गए। संदीप तिवारी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन उनकी नहीं चली।


कांग्रेस किसानों के साथ: श्योराज
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश सरकार नगला गुलाल के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सैफई की ऊसर युक्त भूमि एक करोड़ 20 लाख रुपये हेक्टेयर और नगला गुलाल के तीन फसली भूमि 13 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर यहां कहां का न्याय है। कांग्रेस किसानों के साथ है यदि अन्याय हुआ तो संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed