{"_id":"e23775b8e9b814368fe22254498766d4","slug":"son-relationship-was-going-to-the-woman-s-accidental-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के लिए रिश्ता देखने जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के लिए रिश्ता देखने जा रही महिला की हादसे में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 21 Dec 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटवपुरी चौराहा पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पुत्र और उनकी बहन घायल हो गए। महिला पुत्र के लिए एक रिश्ता देखने जा रही थीं।
मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के सदर बाजार निवासी आशादेवी राठौर पत्नी राकेश राठौर अपने बेटे अंशुल के लिए लड़की देखने बहन राधा देवी निवासी नीबू वाला बाग थाना रसूलपुर के साथ बाइक से कैलादेवी मंदिर जा रही थीं। बाइक अंशुल चला आ रहा था। बाइक सवार तीनों लोग रसूलपुर थाना क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहा के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही झांसी डिपो की रोडवेज बस की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे के बाद तीनों बाइक से नीचे गिर गए। आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंशुल और राधा देवी घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।