{"_id":"69e79ce04e553f304202df97","slug":"son-murders-father-at-shikohabad-in-firozabad-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सोते बुजुर्ग पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार, टूट गई सिर की हड्डी; छोटे बेटे ने बेरहमी से की पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोते बुजुर्ग पर भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार, टूट गई सिर की हड्डी; छोटे बेटे ने बेरहमी से की पिता की हत्या
Tue, 21 Apr 2026 09:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:34 PM IST
सार
हत्यारे ने बुजुर्ग के सिर के बाईं ओर इतनी ताकत से वार किए कि सिर की हड्डी चार जगहों से टूट गई और उनकी आंखें तक बाहर निकल आईं। इस हमले में माैके पर ही बुजुर्ग की माैत हो गई। पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो सीधे तौर पर छोटे बेटे जर्मन सिंह की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के बढ़ईपुरा की ठार में हुई वृद्ध सुघर सिंह (80) की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि हत्यारे ने सुघर सिंह की मौत सुनिश्चित करने के लिए उन पर एक नहीं बल्कि चार बार भारी वस्तु से प्रहार किया। इधर, घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी और मृतक का छोटा बेटा जर्मन सिंह पुलिस की पकड़ से दूर है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सुघर सिंह पर रविवार रात करीब 2 बजे से तड़के 4 बजे के बीच उस वक्त हमला किया गया जब वह गहरी नींद में थे। हत्यारे ने उनके सिर के बाईं ओर इतनी ताकत से वार किए कि सिर की हड्डी चार जगहों से टूट गई और उनकी आंखें तक बाहर निकल आईं। इस हमले ने मौके पर ही उनकी जान ले ली। पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो सीधे तौर पर छोटे बेटे जर्मन सिंह की ओर इशारा कर रहे हैं।

Trending Videos
घटना के बाद से ही आरोपी जर्मन सिंह अपने परिवार सहित भागा हुआ है। उसके माधवगंज स्थित मकान पर ताला लटका हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित तीन पुलिस टीमों ने सोमवार रात से ही मैनपुरी और फिरोजाबाद स्थित उसकी तमाम रिश्तेदारियों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
बड़े बेटे ने निभाई रस्म
एक ओर जहां छोटा बेटा पिता का हत्यारा बनकर भाग रहा है, वहीं सोमवार देर शाम शव गांव पहुंचने पर बड़े बेटे मलिखान सिंह ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। मलिखान ने ही अपने छोटे भाई जर्मन सिंह के विरुद्ध संदेह के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहन है कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-UP: बेटे ने परशुराम चाैक पर लगाया नीला झंडा, दहशत में मां की गई जान; परिजन बोले- पुलिस की कार्रवाई का था डर