फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   son died on Hol father's condition was critical happiness of the festival was ruined

UP: होली पर ऐसे आई बेटे की मौत...घर में मचा चीत्कार, पिता की हालत गंभीर; त्योहार पर उजड़ गईं खुशियां

Fri, 14 Mar 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 09:06 AM IST
सार

होली पर घर आ रहे पिता-पुत्र को चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई, वहीं पिता की हालत गंभीर है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
son died on Hol father's condition was critical happiness of the festival was ruined
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में  दिल्ली से परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को थाना टूंडला क्षेत्र में चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता-पुत्र होली मनाने के लिए बाइक से जनपद एटा स्थित गांव जा रहे थे। दोनों दिल्ली में फर्नीचर की दुकान में काम करते थे।
विज्ञापन


जनपद एटा थाना जलेसर के गांव अकराबाद निवासी 32 वर्षीय श्यामवीर अपने पिता राजवीर के साथ दिल्ली में एक फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करते थे। ट्रेनों व बसों में भीड़ होने पर पिता-पुत्र होली पर्व को परिवार के साथ मनाने के लिए बाइक से ही घर आ रहे थे। वे बुधवार देररात्रि आगरा हाईवे पर थाना टूंडला क्षेत्र के एफएच मेडिकल कालेज के सामने पहुंचे, तभी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में श्यामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिता राजवीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल राजवीर को जिला अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही श्यामवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि श्यावीर दो बच्चों का पिता था। वह दिल्ली में पिता के साथ काम करता था। थाना प्रभारी का कहना है कि हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed