{"_id":"5dbb221e8ebc3e93c633a556","slug":"some-leave-the-harmfull-gas-in-bank-campus-firozabad-news-agr41310426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर में जलन भरी गैस से कर्मचारी और उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक परिसर में जलन भरी गैस से कर्मचारी और उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
शिकोहाबाद बैंक ऑफ इंडिया में बिषैली गैस रिसाव से उपभोक्ता मुंह ढक कर लाइन में खड़े हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर के पक्का तालाब स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार सुबह अचानक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को गैस की बदबू और आंखों में जलन महसूस होने लगी। ऐसे में परेशान होकर कर्मचारी और बैंक आए उपभोक्ता बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद बैंक में गैस का असर खत्म होने पर काम शुरू हो सका।
बैंक ऑफ इंडिया सुबह अपने निर्धारित समय दस बजे पर खुली। कर्मचारी और उपभोक्ता बैंक में सुचारु रूप से कार्य करने लगे।
बैंक में काफी भीड़ थी। इसी दौरान अचानक बैंक परिसर में विषैली गैस की महक आने लगी और लोगों की आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ होने लगी। विषैली गैस रिसाव की जानकारी होते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घुटन महसूस होने पर कर्मचारी और उपभोक्ता बैंक से बाहर आ गए। कर्मचारियों ने काफी तलाश की लेकिन गैस के रिसाव की कोई वजह नहीं मिली।
वहीं कुछ लोग मुंह और नाक पर रुमाल रख कर बैंक में अपने कार्य कराने के लिए खड़े रहे। लेकिन समय के अनुसार गैस का असर धीमे-धीमे कम होने लगा। लगभग एक घंटे बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौटे। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि कोई व्यक्ति बैंक परिसर में आया और उसने विषैली गैस छोड़ दी। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में काफी परेशानी महसूस हुई।