फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Solver sent to jail after medical, raid in search of candidate

Firozabad News: मेडिकल के बाद सॉल्वर भेजा जेल, अभ्यर्थी की तलाश में दबिश

Mon, 26 Aug 2024 11:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Aug 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Solver sent to jail after medical, raid in search of candidate
फिरोजाबाद। उत्तर पुलिस ने शनिवार को इस्लामिया इंटर काॅलेज से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए बिहार के एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया था। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सॉल्वर और अभ्यर्थी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार रात मेडिकल कराने के बाद रविवार को सॉल्वर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसने चार लाख में पेपर देने का सौदा किया था।
विज्ञापन

बिहार आरा थाना सहार के पकरिया नवादा निवासी वेदप्रकाश उर्फ मुन्ना कानपुर के डीएवी हॉस्टल सिविल लाइन निवासी ज्ञानेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने के लिए थाना उत्तर क्षेत्र के इस्लमियां इंटर कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में पहुंचा था। सॉल्वर अंदर प्रवेश करने के बाद परीक्षा भी देने लगा था। तभी बायोमेट्रिक में मिसमेच होने पर वह पकड़ा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी कहानी खुल गई। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सॉल्वर और अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चार लाख रुपये में सॉल्वर ने उससे सौदा किया था। जिसमें से 25 हजार वह एडवांस ले चुका था। पुलिस ने शनिवार देर रात उसका मेडिकल कराने के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि सॉल्वर को जेल भेजने के साथ ही अभ्यर्थी की तलाश कराई जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा।

पीलीभीत में बीएसए कार्यालय के पास ताला में कैद बहुद्देशीय हाॅल।संवाद

पीलीभीत में बीएसए कार्यालय के पास ताला में कैद बहुद्देशीय हाॅल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed