{"_id":"5e1f53508ebc3e4b045553c6","slug":"solar-pannel-firozabad-news-agr4249609154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को सोलर पैनल से मिलेगा पावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं को सोलर पैनल से मिलेगा पावर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के ग्रामीण इलाकों में संचालित पाइप पेयजल परियोजना एवं टीटीएसपी योजनाओं पर पावर सप्लाई के लिए सोलर पैनल स्थापित होंगे। पेयजल परियोजनाओं पर सोलर सिस्टम लगाने के पीछे ग्राम सभाओं को बिजली बिल के भुगतान से निजात दिलाने का उद्देश्य है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए 169 पाइप पेयजल परियोजनाएं एवं आठ टीटीएसपी योजना संचालित हैं। पेयजल आपूर्ति प्राप्त करने के लिए इन सभी परियोजनाओं पर सबमर्सिबल पंप स्थापित हैं। सबमर्सिबल पंप संचालन के लिए लगे विद्युत कनेक्शन का बिल भुगतान ग्राम निधि खाते से होता है। लेकिन किन्हीं कारणों से कई ग्राम पंचायतें बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं कर पाती हैं।
ग्राम पंचायतों पर अतिरिक्त व्यय भार भी बढ़ रहा है। ग्राम पंचायतों को बिजली बिल भुगतान से निजात दिलाने के लिए पाइप पेयजल एवं टीटीएसपी परियोजनाओं पर पावर सप्लाई के लिए सोलर पैनल लगाने की तैयारी जा रही है। योजना की पूर्ति के लिए फिलहाल यूपी नेडा विभाग से कार्य योजना पर होने वाले परिव्यय का विवरण मांगा गया है। इसके उपरांत पंचायती राज विभाग के माध्यम से आवश्यक धनराशि की डिमांड शासन को भेजी जाएगी।