फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Society come together to show strength

समाज को संगठित होकर दिखानी होगी ताकत

Sat, 02 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Society come together to show strength
जब तक समाज संगठित नहीं होगा, भला नहीं होगा। अपनी शक्ति को बरकरार रखने के लिए संगठित होना ही होगा। इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा। यह बात जटपुरा में आयोजित राष्ट्रीय निषाद संघ की बैठक में समाज सेवी नंदकिशोर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निषाद समाज के युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की जरूरत है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा। समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे मृत्यु भोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे फि जूल खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए। महेंद्र सिंह निषाद ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा या प्रधानी का ही चुनाव क्यों न हो, समाज को संगठित होकर एक ही पार्टी को चुनना होगा। ऐसा न करने पर हाल ही में हुए चुनाव की तरह परिणाम भुगतने होंगे। हुब्बलाल ने कहा कि ग्राम सभा के चुनाव में निषाद समाज ने एकता का परिचय नहीं दिया। इससे समूचे ब्लाक में निषाद समाज का एक भी ग्राम प्रधान चुनाव नहीं जीता है। यह हमारे बिखराव का प्रमाण है। बैठक में चोखेलाल, चंदन सिंह, मुुन्नालाल, नारायण शास्त्री, रोमन सिंह, हरिचरन सिंह, भोले निशाद, किशनपाल सिंह व ओमवीर आदि थे। बैठक की अध्यक्षता बाबा ख्यालीराम व संचालन लीलाधर एडवोकेट ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed