{"_id":"8d2c50819c89b5e18334b4d2debd1356","slug":"so-far-rim-jhim-rain-somewhere-jmajm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रिम-झिम तो कहीं झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रिम-झिम तो कहीं झमाझम बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मंगलवार को मौसम सुहावना रहा। दिन में कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बारिश हुई। किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिली। हालांकि शहरी क्षेत्र में उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि झमाझम बारिश होने के साथ ही फसलों की बुवाई शुरू होगी।
पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिख रहा है। सोमवार रात को आसमान में घटाओं के घिरने के साथ कहीं बूंदा-बांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं मंगलवार को सुबह से मौसम तो सुहावना रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद रिमझिम फुहारों ने जरूर राहत दी। लेकिन उमस ने लोगों ने की परेशानी को बढ़ा दिया। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय दबरई के साथ मक्खनपुर तक झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने कहा कि मंगलवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश ठीक होने की खबर है। यह किसानों के लिए तो राहत भरी खबर है।