फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SMART CITY

स्मार्ट सिटी के लिए पचास करोड़ मंजूर, गाइड लाइन का इंतजार

Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
SMART CITY
स्मार्ट सिटी खबर के साथ फोटो - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर को स्मार्ट सिटी के तहत चमकाने की पहल शासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में स्मार्ट सिटी के 50 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए। बजट को शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किया जाएगा। किस मद में कितना पैसा खर्च किया जाएगा। यह शासन से तय होगा। लेकिन बजट आने के बाद शहर में विकास का पहिया तेजी के साथ घूमेगा।
विज्ञापन

वैसे तो जिले को स्मार्ट सिटी का दर्जा पहले ही मिल गया था। मंगलवार को कैबिनेट के बैठक में सरकार ने पचास करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दे दी। शासन से मिलने वाले बजट से क्या क्या काम होंगे अभी यह स्पष्ट नहीं है। सरकार द्वारा नगर निगम को बजट देने के साथ ही विकास कार्यो की गाइड लाइन भी जारी की जाएगी। किस मद में कितना पैसा खर्च करना है और क्या - क्या काम होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का बजट आने से पहले ही नगर निगम के अधिकारी शहर को सुंदर और साफ सुथरा बनाने की पहल कर रहे है। जिसके तहत सुभाष तिराहे का सौंदर्यीकरण कराने की योजना है, वहीं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पॉलिथीन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए नगर निगम की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के गांधी पार्क को चमकाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने योजना तैयार की है। इस योजना के तहत नगर निगम गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के संबंध में अभी कोई गाइड लाइन शासन से नहीं मिली है। स्मार्ट सिटी में क्या-क्या काम होंगे। उस पर कितना खर्च किया जाएगा। यह गाइड लाइन शासन द्वारा तय की जाएगी। शासन से गाइड लाइन मिलने का इंतजार है।

विजय कुमार, नगर आयुक्त
स्मार्ट सिटी के लिए सुहागनगरी का चयन यहां के औद्योगिक महत्व को देख कर मुख्यमंत्री ने किया था। अब कैबिनेट की बैठक में स्मार्ट सिटी के लिए बजट की भी मंजूरी हो गई है। सरकार अपने संसाधन से इस शहर को स्मार्ट बनाएगी। क्या-क्या काम होंगे इसका रोडमैप भी जल्द सामने होगा।
मनीष असीजा, विधायक सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed