{"_id":"614dc6ae8ebc3efd5c0f1e50","slug":"smart-city-33-crore-approved-hi-tech-intersections-will-be-done-firozabad-news-agr508860353","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी: 33 करोड़ मंजूर हाईटेक किए जाएंगे चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी: 33 करोड़ मंजूर हाईटेक किए जाएंगे चौराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के बीस प्रमुख चौराहों को हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने 33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। शासन की ओर से धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही नगर निगम के अफसरों ने कार्य कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताकि जल्द से जल्द चौराहों को हाईटेक करने के साथ ही शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जा सकेगी।
विभागीय अफसरों के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत शहर के करीब 25 चौराहों को हाईटेक करने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन शासन ने 20 चौराहों को हाईटेक बनाने के लिए 33 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
जिन चौराहों को हाईटेक बनाया जाएगा। उनमें सुभाष तिराहा, सुहागनगर, नगला भाऊ, नगला बरी, जाटवपुरी, कोटला चुंगी, जलेसर रोड स्थित क्लब चौराहा, सिनेमा (सेंट्रल) चौराहा, आसफाबाद के साथ कोटला रोड स्थित बंबा चौराहा और ककरुऊ चौराहा शामिल हैं। इन चौराहों पर ऑटोमैटिक चालान सिस्टम के साथ ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट रोड के लिए मिले दस करोड़
फिरोजाबाद। रेलवे रोड को स्मार्ट बनाने के लिए करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें दस करोड़ रुपये नगर निगम को मिल गए हैं। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के अफसर कराएंगे। जबकि निगरानी नगर निगम के अफसरों की होगी। विभागीय अफसरों के अनुसार सुभाष तिराहे से गांधी पार्क चौराहा होते हुए रेलवे रोड तिकोनियां तक रोड को स्मार्ट बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ बेंच, पाथवे, अंडर ग्राउंड केबल आदि कार्य कराए जाएंगे।
-शहर के 20 चौराहों को हाईटेक बनाने के लिए शासन की ओर से 33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। बजट स्वीकृत होने के साथ चौराहों को जल्द से जल्द हाईटेक बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले रेलवे रोड पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त फिरोजाबाद।