{"_id":"5f81fbcf8ebc3e9b77669618","slug":"siver-construction-in-firozabad-firozabad-news-agr4631246119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी, घरों में पहुंचा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी, घरों में पहुंचा दूषित पानी
विज्ञापन
चौकी गेट स्थित मोहम्मदपुर में नाला निर्माण कार्य के दौरान बंदा लगाकर दूसरी साइड से नाले का पानी न
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सर्कुलर रोड पर नए सिरे से बनाया जा रहा पुराना नाला मानकों की अनदेखी के कारण क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाला निर्माण के लिए लगाए गए अवरोध से आसपास के क्षेत्रों में नाले का पानी भर गया। नगर निगम ने नाले के गंदे पानी की निकासी के लिए मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है इससे समस्या खड़ी हो गई। दूषित पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
सर्कुलर रोड पर बना पुराना नाला मुहम्मदपुर शौचालय के पास से शीशग्रान कब्रिस्तान तक काफी जर्जर हो गया था। नगर निगम द्वारा 155 मीटर नाले का फिर से निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार से नाले का निर्माण शुरू किया गया है। पुराने नाले में बहते गंदे पानी को रोकने के लिए बृहस्पतिवार रात को अवरोध लगाया गया।
पुराने नाले का पानी सड़क पर न जाए इसके लिए इस नाले के समानांतर करीब ढाई फीट गहरा कच्चा नाला खोदा गया। पुराने नाले से आए गंदे पानी समानांतर नाला रात को ही भर गया और नाले का पानी सड़कों पर आ गया। शनिवार सुबह तक नाले का पानी हनुमान रोड, हनुमान रोड से जुड़ी गलियों, मोहल्ला दुली रोड और इससे जुडी गलियों में भर गया।
विज्ञापन
इन गलियों में जहां मकान नीचे हैं उन घरों के अंदर तक पानी घुस गया। इससे लोग परेशान हो गए। शनिवार को सुबह कई घरों में बदबूदार पानी नलों में आ गया।
इन क्षेत्रों में पहुंचा दूषित पानी
शनिवार को हनुमान रोड, चौकी गेट, दुर्गा नगर, मोहल्ला कंबुआन, पुरानी मंडी, सर्कुलर रोड के साथ अन्य क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई पहुंचने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पार्षद मोहित अग्रवाल ने जलकल विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
शाम को रोका गया काम
शनिवार को नगर आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता अमन्नेंद्र गौतम, जलकल विभाग के सहायक अभियंता शिवराज वर्मा के मौके पर पहुंचे। बंदा लगाकर रोके गए पानी की निकासी के निर्देश दिए। निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय का कहना है कि अब समानांतर नाला करीब चार फीट गहरा बनाया जाएगा उसके बाद निर्माणाधीन नाले का पानी रोक कर सामांतर नाले में डाला जाएगा। फिलहाल काम रोक दिया गया है।
नाला निर्माण के लिए की जाने वाली खोदाई के दौरान कई कनेक्शन और पाइप लाइन टूट गई थी। इससे दूषित पानी घरों तक पहुंचा। पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के साथ ही टूटे कनेक्शन और पाइप लाइन को ठीक कराया जा रहा है।
-रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल विभाग
पानी काफी दूषित आया है। इसका प्रयोग किसी कार्य में नहीं किया जा सकता। खाना बनाने के साथ ही अन्य कार्य के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है।
-प्रियंका शर्मा, निवासी सर्कुलर रोड
पानी में काफी दुर्गंध आ रही है। बर्तन में झाग बन जाते हैं। दूषित पानी से बीमारी भी फैलने का खतरा है। समस्या का निस्तारण जल्द होना चाहिए।
कनिष्ठका तिवारी, निवासी मोहल्ला दुली चौराहा
जलभराव से दुकानदार परेशान
हनुमान रोड पर पान की दुकान करने वाले मुकेश शर्मा का कहना है कि जलभराव से परेशानी है। ग्राहक नहीं आ रहे हैं। सब्जी विक्रेता रोशन लाल ने कहा कि नगर निगम को पहले पानी की निकासी से इंतजाम करने चाहिए उसके बाद निर्माण शुरू करना चाहिए था।