{"_id":"61829f0cd264c86dc01243a6","slug":"sisters-will-be-able-to-tilak-brothers-with-rtpcr-test-firozabad-news-agr5135982159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर जांच के साथ भाइयों के तिलक कर सकेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर जांच के साथ भाइयों के तिलक कर सकेंगी बहनें
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाई दूज पर जिला कारागार में बंद भाइयों को बहनें आरटीपीसीआर की जांच कराने के साथ तिलक कर सकेंगी। जेल प्रशासन ने बहनों से मिलवाने की व्यवस्था की है। सुबह आठ बजे से एंट्री दी जाएगी।
जेलर आनंद सिंह ने बताया कि भाईदूज के मौके पर जेल में बंद भाइयों से सभी बहनें मिल सकेंगी। एक भाई से मिलने के लिए दो बहनों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस तरह की सावधानी बरती जा रही है। इस दौरान बहनों को सुबह आठ बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
जेल के बाहर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात जाएगा। बहनें अपने साथ रोली एवं चावल लेकर आएं। मिष्ठान या फिर अन्य सामग्री जेल के अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी।