फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sisters will be able to tie Raksha Sutra on the wrists of brothers lodged in the district jail.

Firozabad News: जिला कारागार में बंद भाइयों की कलाई पर बहनें बांध सकेंगी रक्षासूत्र

Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sisters will be able to tie Raksha Sutra on the wrists of brothers lodged in the district jail.
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के मौके पर बहनें जेल में बंद भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। जेल प्रशासन ने अभी से तैयारी करनी प्रारंभ कर दी है।जेल प्रशासन ने सुबह साढ़े सात बजे से बहनों को एंट्री किए जाने का निर्णय लिया है। जेल अधीक्षक ने रक्षाबंधन के मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किए जाने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है। ताकि कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार करीब आने के साथ ही जेल में बंद भाइयों की कलाई सूनी नहीं रहने पाए इसके लिए जेल प्रशासन ने बहनों को एंट्री दिए जाने की अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है। जेल प्रशासन की मानें तो जिला कारागार में वर्तमान मे 1450 के करीब पुरुष बंदी है। इनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए करीब तीन हजार के आस-पास बहनों के साथ बच्चों के आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए सुबह साढ़े सात बजे से एंट्री कराने की तैयारी की है। बहनों को सिर्फ राखी अपने साथ लानी होगी। उनके मिष्ठान की व्यवस्था जेल प्रांगण के अंदर ही होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की डिमांड की गई है। ताकि एंट्री कराने के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed