Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sisters become emotional while applying a *tilak* to their brothers at the district jail.

Firozabad News: जिला कारागार में भाइयों तिलक कर भावुक हुईं बहनें

Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sisters become emotional while applying a *tilak* to their brothers at the district jail.
जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन - फोटो : जिला कारागार में भाइयों के तिलक करती बहनें। स्रोत जेल प्रशासन
फिरोजाबाद। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक भाई दूज के मौके पर जिला कारागार में बंद भाइयों के तिलक करने को काफी संख्या में बहनें पहुंची। जेल प्रशासन की मानें तो कारागार में 1492 बहनों की मुलाकात कराई गई। उनके साथ 726 बच्चे भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रशासन ने जेल अधीक्षक अमित चौधरी के निर्देशन में भाई दूज के मौके पर बंदियों के तिलक करने की व्यवस्था पहले से कर ली थी। सुबह आठ बजे से बहनों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया था। बहनों को कोई दिक्कत नहीं होने पाए इसके कारण बैरिकैडिंग की गई थी। हेल्प डेस्क बनाई गई थी। जो बहनें सामान लेकर आई थी उसे बाहर ही रखवा लिया गया था। पीने के पानी की व्यवस्था के साथ मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की थी। सुरक्षा के लिहाज से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। जेल के अंदर पहुंचने पर भाई को देखकर कई बहनें तो भावुक होकर गले से लिपटकर रोने लगीं। भाइयों ने ढांढस बंधाने के साथ शीघ्र जेल से बाहर आने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों एवं रिश्तेदारों का हाल जाना। तिलक किया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि कुल 1492 बहनों के साथ 726 बच्चों को प्रवेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed