फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SI DEATH

कानपुर देहात के सट्टी थाने में तैनात उपनिरीक्षक की बीमारी से मौत

Sun, 06 Sep 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
SI DEATH
सुनील कुमार राजपूत (उप निरीक्षक का फाइल फोटो,ब्रेन ट्यूमर के चलते मौत हो गई ) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कानपुर देहात के सट्टी थाने में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) सुनील कुमार की मौत हो गई। पिछले पांच माह से उनका ब्रेन ट्यूमर का उपचार चल रहा था। थाना मटसेना के विजयपुरा निवासी सुनील कुमार राजपूत (33) पुत्र भारत सिंह पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे भर्ती हुए थे। तबियत खराब होने पर वह गांव आ गए थे। पांच माह से आगरा के निजी अस्पताल में उनका ब्रेन ट्यूमर का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले परिजन उन्हें घर ले आए थे। फिर से तबियत बिगड़ने पर रविवार सुबह सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्याम सिंह, कार्यवाहक एसओ उत्तर नरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, एसआई अलवीना पठान पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी ने बताया कि कानपुर के सट्टी थाने में तैनात एसआई सुनील कुमार की मृत्यु ब्रेन में ट्यूमर के कारण हुई है। उनका उपचार आगरा में चल रहा था। रविवार को सुबह हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed