फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shown own youth sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम

Tue, 19 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shown own youth sports competition
न्याय पंचायत पचवान विकास खंड नारखी की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमति रामबेटी सियाराम विद्यालय दौलतपुर नारखी में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालय और यूपी बोर्ड से संचालित स्कूलों के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक विद्यालय में 100 मीटर की दौड़ में सचिन ने पहला स्थान, द्वितीय स्थान रवेंद्र और तृतीय स्थान नवल किशोर प्रावि मुईउद्दीनपुर ने प्राप्त किया। प्रावि बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय शाहपुर ने प्रथम स्थान, राममूर्ति नत्थू सिंह शाहपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उप्रावि बालिका वर्ग खो खो में उप्रावि पचवान ने प्रथम और उप्रावि रामबेटी दौलत को द्वितीय स्थान मिला।  सामूहिक गीत प्रतियोगिता में श्रीमती भगवती देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सौंठ प्रथम और रामबेटी सियाराम दौलतपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल गीत में मां वीणा वादिनी मुईउद्दीनपुर की कुमारी प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान आलोक सिंह, उमाशंकर मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, आरेंद्र, जयवीर, अजीत, विमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed