फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shot and wounded during the treatment of the elderly deaths

गोली लगने से घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shot and wounded during the treatment of the elderly deaths
गोली लगने से घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस आ गई। किसी तरह लोगों को शांत कर आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन नगर दखल निवासी कैलाश कुमार (55) पुत्र सोनेलाल को दो नवंबर की शाम जलेसर रोड पर कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया था। घायल के परिवारीजनों की तहरीर पर नारखी पुलिस ने अतुल, अवनीश और मंगल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 14 नवंबर को परिवारीजन कैलाश को आगरा से जिला अस्पताल लेकर आ गए थे। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कैलाश की मौत से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया और वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला बढ़ता इससे पूर्व सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल उत्तर, दक्षिण, रामगढ़ और रसूलपुर पुलिस के साथ जिला अस्पताल आ गए। उन्होंने परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उनका कहना था कि कुछ नेताओं के दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed