फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   shobhayatra

गाजेबाजे के साथ निकाली गई भगवान आदिनाथ की रथयात्रा

Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
shobhayatra
टूंडला में भगवान आदिनाथ की रथयात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रवीनचन्द्र जैन सर्राफ - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर के शिखराश्रम में चलने वाले दो दिवसीय जैन मेला का शुभारंभ बुधवार को प्रात: भगवान श्री आदिनाथ की रथयात्रा के साथ हुआ। इस मौके पर जैन समाज के लोगोें ने रथयात्रा में भाग लिया। यह रथयात्रा बड़े जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई मेला स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा का उद्घाटन प्रवीनचंद्र जैन ने फीता काटकर तथा अध्यक्ष जसवीर प्रसाद जैन ने नारियल तोड़कर किया। इसका पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन की रथयात्रा पंचायती पुरवाल मंदिर से सुबह 10 बजे करीब शुरू हुई। इसमें सबसे आगे बच्चे हाथों में झंडे व पताकाएं व स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए चल रहे थे। इनके पीछे घोड़े पर सवार बच्चे इसके साथ ही एक बैंड मधुर धुन छोड़ता हुआ चल रहा था। भगवान आदिनाथ का रजत रथ था, जिसके पीछे समाज की महिलाएं मंगल गान करती हुई चल रहीं थीं। यह रथयात्रा सांवले प्रसाद रोड से दीपा चौराहे, अनाज की मंडी, सेंट्रल बैंक, विहारी विलास, बड़ा चौराहा होती हुई शांतिनाथ जिनालय एटा रोड होते हुए पुन: रथयात्रा वापस शिखराश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रथयात्रा में पांडेय जयंत जैन, साहू बसंत जैन, बलवीर जैन, सुनील जैन, महेशचंद्र जैन उडे़सर, मुकेश जैन भीषम, साहू सोनाल जैन, प्रदीप जैन पिद्दा, चंदेश जैन चंदू, कुनाल जैन, विवेक जैन, संजीव जैन पम्मी, डॉ. धीरज जैन, विष्णु जैन, सत्येंद्र जैन एड, सुरेंद्र जैन भइया, राजू जैन, नितुल जैन, डॉ. राकेश जैन, डॉ. संजीव जैन, सत्यशील जैन, सोमचंद्र जैन, सुमन प्रकाश जैन शिब्बो, सचिन जैन, प्रवीन जैन बवली, लव जैन, मिथलेश जैन, मुक्ता जैन, शैलेश जैन, बबली जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला। शिखराश्रम में दोपहर रथयात्रा के पहुंचने पर झंडारोपण आगरा के शिखरचंद्र जैन सिंघई भगवान किया। जैन मेला का उद्घाटन साहू लालता प्रसाद जैन ने किया। इसके साथ ही भगवान आदिनाथ का अभिषेक तथा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात नौ बजे रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसका शुभारंभ आगरा के राजीव जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed