फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shivpal Singh Yadav reached Firozabad said Ram temple being constructed on instructions of court not BJP

फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव: बोले- भाजपा नहीं, कोर्ट के निर्देश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण

Wed, 20 Dec 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 06:59 PM IST
सार

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को फिरोजाबाद पहुंचे। कहा कि भाजपा नहीं, कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav reached Firozabad said Ram temple being constructed on instructions of court not BJP
फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव: बोले- भाजपा नहीं, कोर्ट के निर्देश पर हो रहा राम मंदिर का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को जसराना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। इस मौके पर शिवपाल ने भाजपा सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर 2024 में दिल्ली की सरकार चली गई तो यूपी से बाबा की सरकार भी चली जाएगी। 

विज्ञापन


कहा कि राम मंदिर भाजपा नहीं, कोर्ट के निर्देश पर बनाया जा रहा है। प्रदेश में हमारी सरकार होती तो इससे भी भव्य मंदिर का निर्माण होता। कहा कि परिवार एवं कार्यकर्ताओं के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन को जाएंगे।

विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। जहां पहले लेखपाल की हैसियत 100 से 200 रुपये हुआ करती थी, वहीं अब हजारों रुपये देने के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का कार्य कर रही है। 

संसद पर हमले को लेकर सवाल पूछने पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जवाब देने के बजाए सांसदों को ही निलंबित कर दिया। कहा कि जब विपक्ष ही नहीं होगा तो जनता के मुद्दे दब जाएंगे। भाजपा पर मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

इस दौरान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की बात पर भी सरकार को घेरा। इस मौके पर विधायक इंजी. सचिन यादव, विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा, विधायक सर्वेश यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, डॉ. दिलीप यादव, रामप्रकाश यादव, मीना राजपूत, डॉ. सुकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed