फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad Police caught illegal arms factory in Rahachati

Firozabad News: शिकोहाबाद पुलिस ने रहचटी में पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

Wed, 20 Nov 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shikohabad Police caught illegal arms factory in Rahachati
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी से पूछताछ करते पुलिस अ​धिकारी। - फोटो : अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी से पूछताछ करते पुलिस अ​धिकारी।
शिकोहाबाद। पुरातन रोड पर पुलिस ने बुधवार को खेतों में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी को पकड़ा। मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मकान के अंदर से बने-अधबने तमंचे एवं तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहचटी पुरातन रोड के पास खेतों में एक मकान के अंदर अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर ने शिकोहाबाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी को चारों तरफ से घेर लिया। मकान के अंदर अवैध हथियार बना रहे आरोपियों को जैसे ही पुलिस के आने की भनक लगी। उन्होंने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। वहीं एक आरोपी को मकान के अंदर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम पूरन निवासी चंदननगर ट्रांस यमुना कॉलोनी जनपद आगरा एवं घायल हुए अपने साथियों के नाम राजू निवासी बछगांव थाना नारखी तथा मकान मालिक राजेश उर्फ छोटू निवासी रहचटी थाना शिकोहाबाद बताया है। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हथियार बनाने की अवैध फैक्टरी से 315 बोर के तीन, 12 बोर के दो तमंचे एवं चार अधबने तमंचे तथा उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरातन रोड पर रहचटी के पास खेतों में एक मकान में हथियार बनाने की अवैध फैक्टरी संचालित हो रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विनीत कुमार, सीओ सिरसागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed