{"_id":"5efddbc78ebc3e43053a4119","slug":"shapat-grhan-samaroh-firozabad-news-agr448663321","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने दिलाई एका के मनोनीत सभासदों को शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने दिलाई एका के मनोनीत सभासदों को शपथ
विज्ञापन
तहसील सभागार में एका नगर पंचायत के मनोनीति सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम जसराना
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम जसराना ने नगर पंचायत अध्यक्षा की अनुपस्थिति में मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कई बार से निरस्त हो रहे शपथ कार्यक्रम को लेेकर अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद एका के मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तहसील सभागार में रखा गया। नगर पंचायत अध्यक्षा मायादेवी सागर की अनुपस्थिति में एसडीएम कुमार चंद्र जवालिया ने डॉ. प्रभंजन जैन, यशवीर सिंह, सूर्या कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान सभासदों ने नगर के विकास के लिए कार्य करने का वादा किया। एसडीएम कुमार चंद्र ने बताया नगर पंचायत एका में कई बार शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया, लेकिन कई कारणों से निरस्त हो रहा था। अधिकारियों के निर्देश के बाद तहसील में मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई गई है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी आलोक रंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, आरडी सिंह चौहान, मुनेंद्र सिंह चौहान, टीकम सिंह, संजीव गुप्ता, ओमवीर सिंह, सुरेंद्र सावन झा, सुरेंद्र प्रताप, दुरवीन सिंह, रामनाथ सिंह, सहवीर सिंह आदि रहे।