{"_id":"646b29ce9db09d8b880c3bab","slug":"seven-year-old-innocent-died-due-to-drowning-in-canal-in-firozabad-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहर में डूबने से मासूम की मौत, बच्चों को नहाता देख पानी में उतरा, गहराई में जाने पर डूब गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहर में डूबने से मासूम की मौत, बच्चों को नहाता देख पानी में उतरा, गहराई में जाने पर डूब गया
Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
सार
फिरोजाबाद में नहर में डूबने से मासूम की मौत हो गई। बच्चों को नहाता देखकर वह भी पानी में उतर गया। गहराई में जाने पर वह डूब गया।
विज्ञापन
Firozabad News: नहर में डूबने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को नहर में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना जसराना थाना क्षेत्र के कचमई गांव की है। गांव निवासी एक युवक खेत की तरफ जा रहा था। उसका सात वर्षीय बच्चा भी उसके साथ जाने की जिद करने लगा। इस पर वह उसे साथ ले गया। खेत पर युवक काम करने लगा। बच्चा वहीं खेल रहा था। खेत के पास से ही एक नहर निकली है।
विज्ञापन
बच्चों को नहाता देख वह भी पहुंच गया
नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी नहर की तरफ चला गया। बच्चों को नहाता देखकर वह भी पानी में उतर गया। गहरे पानी में पैर जले जाने से वह डूबने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते मासूम डूब गया। जानकारी हुई तो लोगों ने उसके पिता को खबर दी। खबर पाकर पिता व परिजन भागते हुए पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन