फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven year old innocent died due to drowning in canal in Firozabad

Firozabad News: नहर में डूबने से मासूम की मौत, बच्चों को नहाता देख पानी में उतरा, गहराई में जाने पर डूब गया

Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 02:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नहर में डूबने से मासूम की मौत हो गई। बच्चों को नहाता देखकर वह भी पानी में उतर गया। गहराई में जाने पर वह डूब गया। 


 

विज्ञापन
Seven year old innocent died due to drowning in canal in Firozabad
Firozabad News: नहर में डूबने से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को नहर में डूबने से मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के कचमई गांव की है। गांव निवासी एक युवक खेत की तरफ जा रहा था। उसका सात वर्षीय बच्चा भी उसके साथ जाने की जिद करने लगा। इस पर वह उसे साथ ले गया। खेत पर युवक काम करने लगा। बच्चा वहीं खेल रहा था। खेत के पास से ही एक नहर निकली है। 

विज्ञापन

बच्चों को नहाता देख वह भी पहुंच गया

नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी नहर की तरफ चला गया। बच्चों को नहाता देखकर वह भी पानी में उतर गया। गहरे पानी में पैर जले जाने से वह डूबने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते मासूम डूब गया। जानकारी हुई तो लोगों ने उसके पिता को खबर दी। खबर पाकर पिता व परिजन भागते हुए पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed