{"_id":"90c849f934189b7811bd410748d1d130","slug":"set-fire-to-the-school-office-by-breaking-the-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के ताले तोड़कर आफिस में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के ताले तोड़कर आफिस में लगाई आग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
थाना एका क्षेत्र के गांव अकोला स्थित एक शिक्षण संस्था के आफिस में आग लगने से हजारों रुपये का सामान और दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना पर पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने एटा-एका मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते पैढ़त जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ी।
गांव अकोला स्थित बलवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। स्कूल के स्टाफ रूम का ताला तोड़कर प्रधानाचार्य कक्ष में आग लगा दी। इससे ऑफिस में रखा हजारों रुपये का सामान और दस्तावेज जलकर राख हो गए। रविवार सुबह स्कूल प्रबंधक जसवीर सिंह का बेटा उपेंद्र किसी कार्य से खेतों की ओर जा रहा था तो खेतों में स्कूल के अभिलेख देखकर वह स्कूल पहुंचा। यहां आफिस से उठते धुएं को देखकर उसने परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ जसवीर परिवारीजनों के साथ स्कूल पहुंच गए और आग पर काबू पाया। उधर, ग्रामीणों ने इलाका पुलिस को भी घटना से अवगत कराया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों ने एका-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते जखई मेले में भाग लेने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष एका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि यदि स्कूल प्रबंधक की ओर से तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।