फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   servy

निकायों में पिछड़े वर्ग का रैपिड सर्वे आज से

Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
servy
निकायों में पिछड़े वर्ग का रैपिड सर्वे आज से
विज्ञापन

एक पखवाड़े में पूरा होगा है यह कार्य, इसी के बाद तय होगा आरक्षण
नगर निगम फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड परिसीमन पर एक सप्ताह में मांगी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निकायों के वार्डों का आरक्षण तय करने से पूर्व पिछड़े वर्ग की आबादी का रैपिड सर्वे होगा। इसकी शुरूआत 26 जून से होगी। सर्वे के बाद वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में जिले के नगर निगम, तीन पालिकाओं के ही साथ-साथ चार नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण में बदलाव होने की संभावना है। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण शासन स्तर से जारी किया जाएगा।
नगर निगम फिरोजाबाद के साथ-साथ जिले की तीन नगर पालिका एवं तीन नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त होने जा रहा है। प्रदेश सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर ही निकाय चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। फिरोजाबाद नगर निगम की सीमा में बदलाव किया गया है। श्रीराम कॉलोनी भी नगर निगम के शामिल हुई है। निगम के सीमा क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ इसके जारी परिसीमन पर भी शासन ने एक सप्ताह में आपत्तियां मांगी है। वहीं मक्खनपुर नगर पंचायत का परिसीमन करते हुए 15 वार्ड बनाए गए हैं। इनके परिसीमन जारी करने के साथ ही वार्डों पर भी आपत्तियां मांगी गईं हैं। शासन के विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पिछड़े वर्ग के रैपिड सर्वे की शुरूआत 26 जून से प्रारंभ होगी। निकाय सूत्रों की मानें तो अनुसूचित जाति एवं जनजाति की आबादी का कोई सर्वे नहीं होगा। इनकी सीटें वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक चक्रानुक्रम के तहत तय की जाएंगी।
विज्ञापन

...तो बदल जाएगी स्थिति
निकायों में यदि चक्रानुक्रम आरक्षण प्रक्रिया संचालित की गई तो वार्डों के साथ-साथ अध्यक्ष पद का आरक्षण भी बदल जाएगा। पिछले चुनाव में जो वार्ड सामान्य श्रेणी के रहे वह आरक्षित हो जाएंगे। इसमें न सिर्फ वार्डों का बल्कि नगर पंचायत,नगर पालिका एवं नगर निगम के अध्यक्ष पद के आरक्षण के भी बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में पिछड़े वर्ग के रैपिड सर्वे का काम 26 जून से प्रारंभ होगा। इस कार्य को एक पखवाड़े (15 दिन)में पूर्ण करना है। सर्वे का कार्य पूरा होने और मक्खनपुर नगर पंचायत व फिरोजाबाद नगर निगम के वार्डों के परिसीमन में आने वाली आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद ही शासन के निर्देशानुसार आरक्षण प्रक्रिया का काम शुरू होगा।
- अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed