फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sectorial

सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने की कवायद तेज

Sun, 22 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
sectorial
सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने की कवायद तेज
विज्ञापन

- उद्योग,विप्रा,नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को टीटीजेड कमेटी के अध्यक्ष ने भेजे पत्र
- वायु गुणवत्ता सुधार ओर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तैयार की जा रही है गाइड लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुुणवत्ता सुधार को सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने की कवायद तेज हो गई है। टीटीजेड कमेटी अध्यक्ष और मंडलायुक्त आगरा ने सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने को जरूरी सूचना देने के लिए जिला के नगर निगम प्रशासन, उद्योग, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।
टीटीजेड एरिया में फिरोजाबाद व आसपास के जनपदों में औद्योगिक कारणों से उत्पन्न वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं वायु गुुणवत्ता में सुुुधार के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग संस्थान बंगलूरू के सहयोग से सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार की जानी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तैयार की जा रही सैक्टोरियल गाइड लाइन तैयार कराने के लिए जरूरी सूचना देने लिए मंडलायुक्त आगरा एवं टीटीजेड कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता ने नगर निगम, उद्योग,विकास प्राधिकरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखा है। मांगी गईं सूचनाएं राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग संस्थान नीरी के क्षेत्रीय अधिकारी दिल्ली संभाग एसके गोयल को एक पखवाड़े के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

इन विभागों से मांगी गई हैं,सूचनाएं-
- नगर निगम प्रशासन से सिटी डेवलपमेंट प्लान 2021 के अलावा आगामी वर्ष 2031 तक होने वाले कार्यों की सूचनाएं
- शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण से वर्ष 2021 में तैयार की गई जिला विकास योजना की जानकारी
- उद्योग विभाग से औद्योगिक आस्थान का मानचित्र,औद्योगिक इकाइयों में खपने वार्ला इंधन, औद्योगिक इकाइयों का वर्ग और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट का प्रबंधन,जल संसाधनों का प्रयोग और प्रवाहित होने वाले गंदे पानी के निस्तारण के लिए अपनाए जा रहे उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्षेेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फिरोजाबाद में संचालित कांच इकाइयों की संख्या, इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी
वायु गुुणवत्ता सुधार एवं प्रदूषण की रोकथाम को तैयार की जा रही सैक्टोरियल गाइड लाइन के संबंध में टीटीजेड कमेटी द्वारा मांगी गईं सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट मंडलायुक्त एवं गाइड लाइन तैयार कराने वाली संस्था नीरी (नेशनल इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट) के अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- अमरेश पांडेय उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed