{"_id":"60d378878ebc3ef20b345d58","slug":"secondary-board-asked-for-consent-letter-from-parents-to-open-school-firozabad-news-agr4969095196","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक बोर्ड ने स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों से मांगे सहमति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक बोर्ड ने स्कूल खोलने के लिए अभिभावकों से मांगे सहमति पत्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑनलाइन शिक्षा शत प्रतिशत बच्चों तक नहीं पहुंच पा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 52 प्रतिशत बच्चें ही शिक्षकों के व्हाट्स एप ग्रुपों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के माध्यमिक स्कूलों को खोलने की योजना बनाई जा रही है। यूपी बोर्ड ने पत्र जारी कर अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर तय प्रारूप पर सूचना मांगी हैं।
कोरोना के कारण मार्च से ही स्कूल बंद चल रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी निरस्त हो चुकी हैं। छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए वर्तमान में स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शिक्षक वाट्सएप ग्रुपों के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। हालांकि शासन की सख्ती के बाद भी जिले के 52 फीसदी से अधिक विद्यार्थी अभी तक आनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ सके हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए बोर्ड ने कक्षा नौ से बारह के स्कूलों को खोल ऑफलाइन पढ़ाई कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी है जिससे कोरोना काल में बाधित हुई शैक्षिक गतिविधियां एक बार फिर से पटरी पर आ सके।
जनपद में स्कूल
कुल स्कूलों की संख्या: 566
राजकीय स्कूल: 22
- बोर्ड ने अभिभावकों से सहमति पत्र मांगा है। स्कूल खोलने का निर्णय शासन का है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अभिभावक तैयार हुए तो कोविड गाइडलाइन के तहत नौ से 12 वीं तक के स्कूलों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस