फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM's order ignored... extortion from auto drivers continues.

Firozabad News: एसडीएम का आदेश दरकिनार...ऑटो चालकों से वसूली जारी

Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
SDM's order ignored... extortion from auto drivers continues.
पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत करते भाकियू नेता एवं ऑटो चालक। स्रोत संवाद - फोटो : पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत करते भाकियू नेता एवं ऑटो चालक। स्रोत संवाद
टूंडला। ऑटो चालकों से वसूली पर रोक लगाने के एसडीएम के आदेशों को पार्किंग ठेकेदार ने दरकिनार कर दिया। आदेशों के बावजूद ऑटो चालकों से वसूली जारी रही। इसके चलते शनिवार को भाकियू नेताओं ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने पर्ची काट रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर ऑटो चालकों से ठेका पार्किंग वसूली को लेकर चालकों ने भाकियू (भानु) के जिला प्रभारी शीलू सिकरवार के नेतृत्व में शुक्रवार को तहसील प्रांगण में धरना दिया था। एसडीएम अंकित वर्मा ने पालिका प्रशासन को पार्किंग ठेका के नाम पर ऑटो चालकों से वसूली न कराए जाने के लिए निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शनिवार को ऑटो चालकों से वसूली जारी रही। इससे आक्रोशित होकर किसान नेताओं एवं ऑटो चालकों ने एसडीएम से पुनः मामले की शिकायत की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पार्किंग शुल्क के नाम पर चल रहे वसूली के खेल को बंद नहीं किया गया, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिकायत करने पहुंचे लोग अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। एसडीएम ने वसूली रोकने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीओ प्रभात रंजन, ईओ आशुतोष त्रिपाठी के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed