फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM caught four people for making fake deed

Firozabad News: फर्जी बैनामा कराने चार लोगों को एसडीएम ने पकड़ा

Wed, 27 Aug 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Aug 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
SDM caught four people for making fake deed
सांकेतिक 
- दखिनारा गांव की करोड़ों की भूमि का होना था बैनामा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गांव दखिनारा की करोड़ों की भूमि का फर्जी बैनामा करने के लिए आए चार लोगों को एसडीएम ने अधिवक्ता की मदद से पकड़ा है। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है।

तहसील क्षेत्र के गांव दखिनारा में एक व्यक्ति के पास करोड़ों की भूमि है। परिवार की वृद्ध महिला उस भूमि की मालकिन थी। जिसके स्थान पर बुधवार को एक अन्य वृद्ध महिला को तहसील लाकर करोड़ों की भूमि का फर्जी बैनामा कराया जा रहा था। बैनामा कराने आए लोग जब अधिवक्ता के बस्ते पर पहुंचे तो फोटो एवं वृद्धा का चेहरा देखने के बाद कुछ संदेह हुआ। उसने जब पूछताछ की, तो वृद्धा समेत बैनामा कराने आए अन्य लोग हड़बड़ा गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने तत्काल ही एसडीएम शिकोहाबाद को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने सभी को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि फर्जी बैनामा कराने के लिए वृद्धा को लेकर कुछ लोग आए थे। अधिवक्ता ने सूचना दी थी। जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। अभी पकड़ी गई वृद्धा, उसके नाती एवं दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed