{"_id":"66b8da0d10df1ab160022c0c","slug":"scorpio-riders-dragged-scooty-for-15-km-on-highway-in-firozabad-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो उगल रही थी आग: लोग रोकते तो स्पीड बढ़ा देते युवक; तीन जिलों की पुलिस ने बनाया घेरा, सच ने उड़ाए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो उगल रही थी आग: लोग रोकते तो स्पीड बढ़ा देते युवक; तीन जिलों की पुलिस ने बनाया घेरा, सच ने उड़ाए होश
Sun, 11 Aug 2024 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:05 PM IST
सार
नशे में धुत कार सवारों की कारस्तानी ने तीन जिलों की पुलिस को परेशान कर दिया। ओवरब्रिज के नीचे ठीक करने के लिए रखी स्कूटी स्कॉर्पियो में फंस गई। युवकों ने हाईवे पर इसे 15 किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद पुलिस इन्हें पकड़ सकी।
विज्ञापन
हाईवे पर स्कॉर्पियो से निकलती चिंगारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे पर फर्राटा भर रही स्कॉर्पियो के नीचे स्कूटी फंस गई। इसकी रगड़ से चिंगारियां निकलने लगीं। इसे देखकर हर किसी ने कार सवारों को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। इन्हें रोकने के लिए फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं इटावा जिले की पुलिस भी दौड़ी। करहल पुलिस ने मीठेपुर के पास हाईवे पर बैरिकेडिंग कर इसे रोका। सिरसागंज पुलिस ने इनका मेडिकल कराने के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
घटनाक्रम रविवार की शाम तीन बजे करीब का है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव सिंह ने बताया सिरसागंज के चौकी बाबा की शाला क्षेत्र में आने वाले एक्सप्रेस के ओवरब्रिज के नीचे से शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार राहुल कुमार निवासी सेमरा, कौशलेन्द्र व वीरपाल निवासी नगला सीता ने अपनी कार मोड़ी तो पुल के नीचे मिस्त्री की दुकान पर खड़ी ऐलमपुर निवासी किसान वीर सिंह की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
लोगों के चिल्लाने पर कार सवारों ने अपनी गति बढ़ा दी। स्कूटी को स्कार्पियो सवारों ने घसीटना शुरू किया तो पुल के नीचे खड़े लोगों ने बाइक से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछे बाइकों को आता देख कार चला रहे वीरपाल ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। तुरंत घटना की सूचना चौकी बाबा की शाला पुलिस को मिली तो पुलिस ने तुरंत ही सिरसागंज जसवंत नगर और सिरसागंज मैनपुरी सीमा पर तैनात हाईवे पेट्रोल के पुलिसकर्मी हरकत में आ गए।
उन्होंने नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग शुरू करा दी थी। कार सवारों को रोकने को रास्ते में लोगों ने टायर और बांस फेंककर रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार का आगे का एक टायर फटने के बाद कार सवार रुके नहीं। मैनपुरी जिले की करहल थाने की पुलिस ने मीठेपुर के समीप हाईवे पर वाहनों की बैरिकेडिंग कर गाड़ी को रुकवाया।
कार रुकते ही पीछे आ रहे लोगों ने तीनों के कार सवारों के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। किसी तरह करहल थाना पुलिस ने तीनों को गुस्साए लोगों के बीच से निकाल कर सिरसागंज के चौकी बाबा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव सिंह ने कहा कि कार सवारों का मेडिकल कराके कार्रवाई की जाएगी।