फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Scorpio on Chief Minister security overturned on Lucknow-Agra Expressway three officer and driver injured

UP: सीएम सुरक्षा की स्कॉर्पियो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी, चालक व तीन अधिकारी घायल; टायर फटने से हुआ हादसा

Mon, 01 Jan 2024 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

सीएम सुरक्षा पर लगी स्कॉर्पियो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में चालक व तीन अधिकारी घायल हो गए। टायर फटने से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Scorpio on Chief Minister security overturned on Lucknow-Agra Expressway three officer and driver injured
UP: सीएम सुरक्षा की स्कॉर्पियो लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर लगी स्कॉर्पियो रविवार की रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। गाड़ी का अगला टायर फटने से हादसा हुआ। हादसा फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो  सवार अधिकारी और चालक घायल हो गए। क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया। इसके बाद गाड़ी थाना परिसर में खड़ी कर दी गई।

विज्ञापन


सीएम सुरक्षा की गाड़ी चालक चेतराम लखनऊ से सीओ रैंक के अधिकारी अशोक कुमार, दो इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं सुरेश प्रताप सिंह (जो मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी हैं) को लेकर मथुरा ड्यूटी पर जा रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 52.500 के पास गाड़ी का अगला टायर फट गया। 
विज्ञापन


इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर को पार करके दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे की सूचना पर यूपीडा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही नगला खंगर एवं नसीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गाड़ी के अंदर से अधिकारियों व चालक को बाहर निकाला गया। सभी को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टायर फटने की वजह से हादसा हुआ है। वाहन में सवार सभी अधिकारी हल्के चोटिल हुए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्रेन की मदद से हटवाकर थाना परिसर में खड़ी करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed