फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schools will be hi-tech, every student's record will be recorded in the website

डिजिटल लिट्रेसी के तहत हाईटेक होंगे माध्यमिक स्कूल

Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Schools will be hi-tech, every student's record will be recorded in the website
फिरोजाबाद। डिजिटल लिट्रेसी के तहत माध्यमिक स्कूलों की वेबसाइट बनाई जाएगी। इसमें हर विद्यार्थी की ई-मेल आईडी दर्ज होगी, जिसके माध्यम से स्कूल में होने वाली गतिविधियों की उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर कर स्कूलों को हाईटेक बनाना है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों को हाईटेक बनाने जा रहा है। इसके तहत जिले में संचालित 560 स्कूलों को वेबसाइट तैयार करनी होगी। वेबसाइट पर संबंधित स्कूल की पूरी जानकारी होगी। किस कक्षा में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कौन-कौन से विषयों की पढ़ाई की सुविधा है। किन विषयों के शिक्षक हैं और किन विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे पसंद के कोर्स वाले स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने प्रधानाचार्योँ को पत्र जारी कर शत-प्रतिशत बच्चों की ईमेल आईडी व अन्य जानकारियां वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसमें शैक्षणिक कैलेंडर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इससे आगामी दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई में आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed