फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Schools build council houses exam precedent

नजीर बनाने को परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गृह परीक्षा

Mon, 15 Feb 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
Schools build council houses exam precedent
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए जिले में शुरू कराई गई शिक्षा गृह परीक्षा में सोमवार को छात्र संख्या 75 प्रतिशत के पार नजर आई। 779 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीएसए सहित 146 नोडल अधिकारियों ने स्कूलों में निरीक्षण किया। हालांकि कुछ स्कूलों में परीक्षाओं का मजाक बनाने में शिक्षकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

  परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाओं पर उठते सवालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शिक्षा गृह यूनिट द्वितीय परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीएसए बालमुकंद प्रसाद ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं, 146 अधिकारी परीक्षा में ड्यूटी में तैनात किए गए। दो पालियों के बाद बीआरसी पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा के तगड़े इंतजाम का दिखा असर
परीक्षा को नकल विहीन और सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए थे। शिक्षक परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व स्कूल पहुंचे गए। शिक्षक छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाने उनके घर पहुंचे। इस प्रयास से छात्र संख्या काफी हद तक बढ़ी दिखी। हालांकि छात्र संख्या शत-प्रतिशत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बाज आए कई शिक्षक, कराई नकल
परीक्षा में सख्ती कितनी भी हो! लेकिन कुछ शिक्षक बाज नहीं आते। शिक्षा गृह परीक्षा में एक केंद्र पर शिक्षक खुद उत्तर पुस्तिकाएं लिखते दिखे। वहीं, शिक्षिका भी उत्तर पुस्तिकाएं लिखती नजर आईं। वहीं, शहर के एक परीक्षा केंद्र पर स्कूल में गेट बंद करके परीक्षा कराई जा रही थी। गेट खुलने पर शिक्षक इधर-उधर हो गए।


बीएसए ने स्कूलों का किया निरीक्षण
फीरोजाबाद। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने स्वयं कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़ी निर्भय में छात्र शोर करते हुए मिले। बीएसए ने शिक्षकों को फटकार लगाई। जूनियर हाईस्कूल असन में शिक्षक ध्यान नहीं दे रहे थे। छात्र बात कर रहे थे। वहीं जांच अधिकारी ने रिपोर्ट देकर बताया कि मदनपुर प्राइमरी जहांगीर पुर में दूसरी पाली में परीक्षा नहीं कराई गई। वहीं शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं बीआरसी पर जमा कराने की बात कही। जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्राइमरी रामकुंरी में तीन बजे परीक्षा खत्म कर दी गई। इस पर सभी के वेतन रोकने का आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed